{"_id":"5b9c04c9867a557f6249fc59","slug":"201536951497-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की महापंचायत में शाकंभरी चीनी मिल चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की महापंचायत में शाकंभरी चीनी मिल चलाने की मांग
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी शाकंभरी शुगर मिल को चलाये जाने की मांग को लेकर आयोजित किसान महापंचायत में उपजिलाधिकारी बेहट को ज्ञापन सौंपकर मिल को वर्तमान पेराई सत्र में चलाए जाने की मांग की गई।
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव टोडरपुर में शाकंभरी शुगर मिल प्रांगण में किसानों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में क्षेत्र के लगभग 200 गांवों के हजारों किसानों ने भाग लिया। महापंचायत में गन्ना समिति के चेयरमैन सुधीर राणा ने कहा कि अब किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा तथा मिल चलवाने के लिए हर तरह की लड़ाई लड़ी जाएगी। गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौ. ताहिर ने कहा कि मिल बंदी से क्षेत्र के विकास को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के किसान अपने खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल मिल चलवाएगा लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर क्षेत्र के किसान मजदूर उसे जिताने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में यमुना खादर संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमी पंवार ने कहा कि पिछले चार वर्षों से शोषित क्षेत्र के किसानों का अब शोषण नहीं होने दिया जायेगा क्षेत्र के किसानों ने मिल चलाने के लिए अपनी उपजाऊ जमीनें दी थी। यदि मिल नहीं चल रहा तो किसानों की जमीनें वापस कराई जाए, ताकि वे उससे अपना भरण पोषण कर सकें।
विज्ञापन
भाकियू अंबावत के जिला प्रभारी पद्म प्रकाश शर्मा ने कहा कि वे किसानों के लिए अब आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। यदि वर्तमान पेराई सत्र में मिल चालू नहीं कराया जाता तो क्षेत्र के पीड़ित किसान लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। चेयरमैन चांद मिया, चौ. भोपाल सिंह, गन्ना समिति के डायरेक्टर सुनील राणा, चौ. वाहिद हसन ने कहा कि 17 सितंबर को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से भेंट कर आगे की रणनीति तय करेगा। कार्यक्रम का संचालन चौ. हाशिम एवं अध्यक्षता चौ. सितम सिंह ने की। मिंटू राणा, महेंद्र सिंह चौहान, बुद्धसिंह काम्बोज, प्रधान राजेश पंवार, प्रधान जसवीर सिंह, प्रधान इजहार, अनवर, इरशाद, नारायण सिंह, सतीश शर्मा आदि रहे।