{"_id":"5aef50a44f1c1b3b0b8b86bb","slug":"201525633188-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के नवजात को झाड़ियों में फेंका, जानवरों ने नोंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के नवजात को झाड़ियों में फेंका, जानवरों ने नोंचा
Updated Mon, 07 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की झाड़ियों में 2 दिन के नवजात का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला, जिसको कुत्तों ने नोंचकर खा लिया था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पेपर मिल रोड स्थित राज विहार में बैंक के सामने रेलवे लाइन और सड़क के बीच स्थित झाड़ियों में कुछ कुत्ते झपट रहे थे। राहगीरों की नजर कुत्तों के झुंड पर पड़ी। वहां से दुर्गंध भी आ रही थी। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो एक नवजात का शव पड़ा हुआ था और कुत्ते से उसे नोंच कर खा रहे थे। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लिया। कुत्ते नवजात के शरीर का अधिकांश हिस्सा खा चुके थे। जिससे उसका पता भी नहीं चल पा रहा था कि नवजात लड़का है अथवा लड़की है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में इस संबंध में जानकारी का प्रयास किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।
आशंका जताई जा रही है कि किसी बेरहम मां ने भय के चलते मासूम को झाड़ियों में फेंक दिया हो। यह भी संभावना जताई जा रही है कि कुत्ते किसी गड्ढे में दबे शव को निकालकर ले आए हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।