{"_id":"5aeca5fa4f1c1b64098b835b","slug":"201525458426-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत भवन में नहीं दी जाए महाराणा प्रताप जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत भवन में नहीं दी जाए महाराणा प्रताप जयंती
Updated Fri, 04 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने राजपूत भवन में महाराणा प्रताप जयंती को अनुमति देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि 11 माह से चंद्रशेखर उर्फ रावण जिला कारागार में बंद है। चंद्रशेखर पर निरंतर रासुका की अवधि बढ़ाई जा रही है। जिससे दलित समाज में रोष है। चंद्रशेखर उर्फ रावण को शीघ्र ही रिहा नहीं किया तो भीम आर्मी बड़ा आंदोलन करेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि देवबंद में 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई। जबकि पिछले वर्ष शोभायात्रा निकाली गई थी।
राम नगर रोड पर बनाए गए राजपूत भवन में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के आयोजन की भी अनुमति न दी जाए। इस कार्यक्रम को लेकर कोई विवाद हुआ तो प्रशासन इसका उत्तरदायी होगा। भीम आर्मी ने मांग की है कि दिल्ली रोड स्थित हसनपुर चौक पर कांशीराम की प्रतिमा लगाई जाए और देहरादून रोड स्थित अंबेडकर चौक पर बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाए। विनोद प्रधान, विजय कुमार, प्रवीण रुपड़ी, अजय गौतम, टिंकू कपिल, मेहरदास, शिवम कर्णवाल, विकास मोगरा, अक्षय बर्मन, जयकरण, रोबिन गौतम, शिवम खेवड़िया, महेश बाबू, सम्राट गौतम, मनोज, लक्की, अनुज, आशीष, संजय, अर्जुन सिंह, नवनीत, सचिन वालिया इस दौरान मौजूद रहे।