{"_id":"5aeb52604f1c1b3c0a8b7d36","slug":"201525371488-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षम लोग सक्षम होने पर समाज के उत्थान में देंगे सहयोग : मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षम लोग सक्षम होने पर समाज के उत्थान में देंगे सहयोग : मनोज
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षम लोग सक्षम होने पर समाज के उत्थान में देंगे सहयोग : मनोज
देवबंद (सहारनपुर)। मानव कल्याण मंच द्वारा बृहस्पतिवार को नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बच्चों को स्कूली बैग्स का वितरण किया गया।
प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने कहा कि अशिक्षित लोगों को शिक्षित करके ही राष्ट्र का योग्य नागरिक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें समाज के अक्षम लोगों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि सक्षम होने के बाद वे समाज के उत्थान में अपना योगदान देने लगेंगे। उन्होंने कहा कि अभावग्रस्त अशिक्षित लोगों का समूह समाज की उन्नति में बाधक होता है। प्रबंधक सोराज सिंह ने मानव कल्याण मंच द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कर्मयोगी और उत्साही व्यक्तियों का समूह ही समाज को जागरूक एवं संस्कार युक्त बना सकता है। मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि समाजसेवा के लिए त्याग और परोपकार की भावना होना आवश्यक है। नि:स्वार्थ भावना से समाज के हित के लिए सेवा कार्य ही समाज की सच्ची सेवा है। महासचिव सुशील कर्णवाल एवं सतीश गिरधर ने कहा कि मंच लगातार निर्धन, असहाय बच्चों की बिना किसी भेदभाव के मदद कर रहा है। प्रत्येक विकसित समाज सदा समाजसेवकों का ऋणी रहता है। इस मौके पर प्रमोद मित्तल, राजीव शर्मा, राजकुमार शर्मा, चंद्रप्रकाश गाबा, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।