{"_id":"5aea03054f1c1bc03d8b641a","slug":"201525285637-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदलने पर भी नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदलने पर भी नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल
Updated Wed, 02 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मौसम बदलने के बाद ट्रेनों की चाल नहीं बदल सकी है। गर्मियों में भी ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से चलकर यात्रियों की सांसें फुला रही हैं। साप्ताहिक ट्रेनें तो 22-22 घंटे देरी से पहुुंच रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारी रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य को ट्रेनें देरी से चलने का कारण बता रहे हैं।
सर्दियों में घने कोहरे के चलते बिगड़ी ट्रेनों की चाल चार महीने में भी पटरी पर नहीं आ सकी है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रहीं हैं, जिससे न सिर्फ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। हालत यह है कि सुबह की ट्रेन शाम को और शाम की ट्रेन सुबह तक पहुंच रहीं हैं। कुछ ट्रेनें तो एक दिन देरी से पहुंच रहीं हैं। जिससे यात्रियों को ट्रेनों को छोड़कर बसों की ओर रुख करना पड़ रहा है। यही नहीं ट्रेनों के लेट होने के चलते आरक्षण भी निरस्त कराना पड़ रहा है। जन साधारण एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस तो 22 घंटे देरी से पहुंचीं, जबकि जन नायक एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से पहुंची।
ब्लॉक होने के चलते हो रहीं लेट
सहारनपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि पंजाब में कई जगह रेलवे लाइन पर काम चल रहा है। कुछ जगह अंडर पास बनाए जा रहे हैं तो कई जगह नई लाइनें बिछाने एवं लिंक करने का काम चल रहा है। जिसके चलते ट्रेनें देरी से पहुंच पा रहीं हैं। शीघ्र ही व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बुधवार को ये ट्रेनें आईं लेट
-15532 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस 22 घंटे देरी से
-15210 अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस 22 घंटे देरी से
-15209 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 20 घंटे देरी से
-15212 अमृतसर-दरभंगा जन नायक एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से
-15098 जम्मू तवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से
-13005 हावड़ा मेल 8 घंटे देरी से
-18104 अमृतसर-टाटानगर जलियावाला बाग एक्सप्रेस 5 घंटे
-12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से
-12357 कोलकत्ता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से
-15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से
-15656 श्री वैष्णो देवी कटरा कामाख्या एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से
-54746 हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर 2 घंटे देरी से
-14646 जम्मूतवी-दिल्ली शालीमार एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से