{"_id":"5ae8b4504f1c1b320a8b7829","slug":"201525199952-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडलिंग शो में प्रथम रहे बाबी देवल का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माडलिंग शो में प्रथम रहे बाबी देवल का स्वागत किया
Updated Wed, 02 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माडलिंग शो में प्रथम रहे बाबी देवल का स्वागत किया
अंबेहटा (सहारनपुर)। दो दिन पूर्व गाजियाबाद में आयोजित हुए माडलिंग शो में क्षेत्र के एक युवक ने अपनी माडलिंग के जलवे से शो में पहला स्थान हासिल किया है। विजेता युवक को पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
29 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर के आईटीएस कालेज में एमएमआई प्राईवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से माडलिंग शो का आयोजन किया गया। इस शो में देहरादून, दिल्ली, गाजियाबाद, सहारनपुर सहित देश के कोने-कोने से आए बच्चों ने सहभागिता की थी। शो में बच्चों ने अपने जलवों का रंग बिखेरा। बेहतर प्रदर्शन के लिए क्षेत्र के खंडवा दैदनोर गांव निवासी सरदार बाबी देवल पुत्र जोगेंद्र सिंह को बालक वर्ग में विजेता घोषित किया। इसके अलावा बालक वर्ग में दूसरा स्थान सहारनपुर के सचिन नामदेव ने प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में प्रथम विजेता गाजियाबाद की एकता सिंह रही और दूसरा स्थान रुड़की की आंचल ने प्राप्त किया। बोबी देवल का गांव पहुंचने पर स्वागत किया किया। इस दौरान गगनदीप, कश्मीर सिंह, हरजिंदर पोरेवाल, सुखजिंदर सिंह, पंजाब सिंह आदि रहे।