{"_id":"5ae613dc4f1c1b3c0a8b71c8","slug":"201525027804-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने मानकमऊ घाट का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने मानकमऊ घाट का निरीक्षण किया
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने मानकमऊ घाट और छठ मेला स्थल का रविवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि छठ पूजा के लिए घाट का सुंदरीकरण कराया जाए। नगरायुक्त को निर्देश दिए कि छठ पूजा मेला की कच्ची सड़क को मेले से पहले ही पक्का कराया जाए। उन्होंने घाट और मेला स्थल पर समुचित साफ-सफाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
रविवार को कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ मानकमऊ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छठ पर लगने वाले मेले से पहले ही सभी तैयारियां पूरी की जाएं। कहा कि निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अभियंता महत्वपूर्ण स्थानों/घाटों को चिह्नित कर उनके सुंदरीकरण के लिए योजना बनाएं।
इसके बाद उन्होंने कंपनी बाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंपनी बाग की कुछ लाइट खराब होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद से कहा कि सुबह टहलने आने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ाने के लिए व्यवस्था दुरुस्त की जाए। मंडलायुक्त ने कंपनी बाग में 30 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए स्थान को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रात:काल सर्वप्रथम राष्ट्रीय गान कराया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक शरद सचान, डीएम पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, सीडीओ संजीव रंजन, नगरायुक्त गौरव वर्मा, सहारनपुर विकास प्राधिकरण एवं सिंचाई विभाग के अभियंताओं सहित अन्य अधिकारी रहे।