फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों के लिए हुई राहत की बरसात

किसानों के लिए हुई राहत की बरसात

Mon, 26 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए हुई राहत की बरसात
सहारनपुर। जनपद में हुई बारिश किसानों के लिए राहत भरी रही। माना जा रहा है कि फसलों के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी है, जो सिंचाई के साथ ही खाद का भी काम करेगी। उधर, बारिश की वजह से शहर के अनेक इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी, जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। हल्की बूंदाबांदी के बाद शाम को मौसम खुल गया। मगर रात में फिर से गर्जना के साथ बादलों का आगमन हुआ। जनपद के उत्तर क्षेत्र में रात करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई। जबकि कुछ इलाकों में रात दो बजे के बाद बारिश शुरू हुई। बेशक बारिश अधिक देर तक नहीं हुई, मगर जो बरसी वह फसलों के लिए पर्याप्त रही। बारिश को लेकर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इन दिनों गेहूं की फसल तैयार होने को है, जिसे सिंचाई की बेहद जरूरत थी। इसके अलावा गन्ना और सब्जी की फसलों को भी पानी चाहिए। ऐसे में यह बारिश किसानों के लिए राहत भरी रही। यदि बारिश के साथ तेज हवा चल जाए तो गेहूं की फसल को नुकसान भी पहुंचा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed