{"_id":"5a905f014f1c1b187e8b7e6f","slug":"201519410945-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रप्रेम जगाता है स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रप्रेम जगाता है स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। गांव कम्हेड़ा स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में स्काउट एंड गाइड का शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर का शुभारंभ प्रबंधक सुशील कुमार और प्रधानाचार्य कटार सिंह गुर्जर ने ध्वजारोहण कर किया। सुशील कुमार ने कहा कि एक अच्छा स्काउट वह होता है, जो अपने साथ-साथ समाज की भलाई के लिए भी काम कर सके। उसे प्रत्येक विपरीत स्थिति का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहना होता है। प्रधानाचार्य कटार सिंह ने कहा कि स्काउट एंड गाइड से बच्चों को अनुशासन के साथ ही जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता हैं। शिविर में सहारनपुर से आई स्काउट एंड गाइड की ट्रेनर सोनिया धीमान ने बच्चों को स्काउट एवं गाइड संबंधित नियमों की जानकारी दी। स्काउट-गाइड को बाएं हाथ से सेल्यूट करना, गांठ बांधना सिखाना, झंडा फहराना और नियमों का पालन करने का प्रशिक्षण दिया गया। सुनीता, इंदु अग्रवाल, मीनाक्षी सैनी, रितु सैनी, रेनू, चांदनी शर्मा, मनजीत सैनी आदि रहे।