{"_id":"5a6a32824f1c1b7b268b66a7","slug":"201516909186-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 जनवरी से चलेगा ढमोला से अतिक्रमण हटाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 जनवरी से चलेगा ढमोला से अतिक्रमण हटाने का अभियान
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ढमोला से अतिक्रमण हटाने का बहुप्रतीक्षित अभियान 29 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इससे पहले 27 जनवरी को अतिक्रमण हटाने के लिए गठित कमेटी की बैठक होगी। ढमोला में अतिक्रमण करने वाले और उसमें कूड़ा आदि डालने वालों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी पीके पांडे ने अधिकारियों को ढमोला नदी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले इसको चिह्नित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको कूड़ा डालकर प्रदूषित करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि ढमोला क्षेत्र में अतिक्रमण होने के चलते जून वर्ष 2013 में ढमोला के किनारे बसी कई कालोनियों में बाढ़ का पानी घुस गया था। घरों में बाढ़ का पानी घुसने के चलते क्षेत्रवासियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, नगर निगम, पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।