{"_id":"5a56691a4f1c1b06198b45e0","slug":"201515612442-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण, पथ प्रकाश व्यवस्था के प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण, पथ प्रकाश व्यवस्था के प्रस्ताव पारित
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा निस्तारण, पथ प्रकाश व्यवस्था के प्रस्ताव पारित
गंगोह। सौहार्दपूर्ण माहौल में आहूत नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि किराए पर लेने, पथ प्रकाश के लिए एलईडी बल्ब एवं सफाई व्यवस्था के लिए हाथ ठेले खरीदने के प्रस्ताव भी शामिल रहे। पालिका अध्यक्ष रुशदा बेगम सहित सभी महिला सभासद भी बैठक में मौजूद रहीं।
बैठक की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। विपक्षी दल के नेता नीरज अग्रवाल ने बोर्ड के गठन में सहभागी बनने वाले सभी मतदाताओं को सीमांकन के दायरे में लाने और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। अन्य सभासदों ने भी अपने-अपने वार्डों के प्रस्ताव रखे। नगरपालिका में अवर अभियंता न होने और महापुरुषों के नाम पर गेट निर्माण के मुद्दे भी उठाए गए। इसके बाद कूड़ा निस्तारण के लिए नगर के भूमि किराये पर लेने का प्रस्ताव रखा गया।
पथ प्रकाश के लिए 700 एलईडी बल्ब और सफाई व्यवस्था के लिए बडे-छोटे 100 हाथ ठेले खरीदने, अलाव जलाने और कुछ जगहों पर इंटरलाकिंग टाइल्स से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान सभासद नोमान मसूद, शाजिया मसूद, विकास कुमार, सुमेर चंद, मंजू रानी, उषा गर्ग, मोहम्मद शारिक, जिशान, दीपांशू गोयल, रुबीना, बानो, गफूरन, फरहा, काशिफ कुद्दुसी, हमीद, दानिश कुरैशी, भूरी, राशिद, बबीता सैनी, अमीना, वसीम अहमद, इमरान, रिफाकत व आशीष सहित तमाम सभासदों के अलावा कार्यालय अधीक्षक हरिनारायण सिंह, एसआई नीरज कर्णवाल, कासिफ कुद्दुसी, दानिश, मुनीर, गौरव, अथहर फरीदी, किरणपाल, शाहनवाज आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष रुशदा बेगम और संचालन अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने किया।