फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वेबसाइट नहीं चलने से डीएलएड अभ्यर्थी परेशान

वेबसाइट नहीं चलने से डीएलएड अभ्यर्थी परेशान

Fri, 29 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
वेबसाइट नहीं चलने से डीएलएड अभ्यर्थी परेशान
सहारनपुर। डीएलएड (बीटीसी) में रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को वेबसाइट नहीं खुलने की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर भी जानकारी नहीं मिल रही है। भारी संख्या में अभ्यर्थियों को रैंक मिलने के बाजवूद कॉलेज आवंटित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

डीएलएड (बीटीसी) में दूसरे फेस की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार से शुरू होने का दावा विभाग कर रहा है। मगर वेबसाइट updeled.gov.in इंटरनेट पर नहीं खुल रही है। इस कारण अभ्यर्थी साइबर कैफे के चक्कर काट-काटकर परेशान हो चुके हैं। विभाग की ओर से समाचारों पत्रों में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। मगर उन नंबरों पर कॉल नहीं मिल रही है। अगर किसी अभ्यर्थी की कॉल मिल भी जाती है तो उसे सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। रजिस्ट्रेशन में एक से लेकर चार लाख तक अभ्यर्थियों को रैंक दी गई हैं। कई अभ्यर्थियों ने रैंक मिलने के बाद पोर्टल पर जाकर कॉलेज सबमिट किए थे। मगर आज तक उन्हें कॉलेज में सीट आवंटित नहीं हुई और वेबसाइट पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो रही है। इससे अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद कुछ देर के लिए साइट खुली तो कॉलेज चूज फिलिंग वाले ऑप्शन पर वेरी सून लिखा आ रहा था। विभाग का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों को रैंक मिलने के बाद कॉलेज आवंटित नहीं हुए हैं। वह दोबारा साइट पर जाकर नौ अक्टूबर तक कॉलेज पाने के लिए दोबारा चूज फिलिंग ऑप्शन में कॉलेज भर सकते हैं। वहीं, वेबसाइट पर कॉलेज चूज फिलिंग का ऑप्शन खुल नहीं रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपने भविष्य को लेकर चिंता हे। क्योंकि डीएलएड (बीटीसी) में रैंक मिलने के बाद भारी संख्या में छात्रों ने अन्य कोर्स के लिए भी आवेदन नहीं किया है। ऐसे में उनको डीएलड में प्रवेश नहीं मिलता तो पूरा साल खराब हो जाएगा। वहीं, डायट प्राचार्य अनुराधा कहना है कि डीएलएड (बीटीसी) की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसलिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 05322466761 व 0532-2466769 पर और ई-मेल आइडी updeled@gmail.com पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed