{"_id":"59ab0a864f1c1bf3278b4f5b","slug":"201504381574-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा युवक लापता
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा युवक लापता
सहारनपुर। अंबेडकरनगर के ग्राम पटोहा गानेपुर से अपने साथी के साथ नैना देवी दर्शन के लिए जा रहा युवक रेलवे स्टेशन पर उतर गया। दस दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
जिला अंबेडकर नगर के ग्राम पटोंहा गानेपुर थाना मालीपुर निवासी राजेश कुमार (41 वर्ष) पुत्र पतिराम 21 अगस्त को किसान एक्सप्रेस से अपने ही गांव के एक साथी राजकुमार के साथ नैना देवी के दर्शनों के लिए जा रहा था। उसके साथी राजकुमार ने बताया कि सहारनपुर स्टेशन तक आते-आते वह सो गया। ट्रेन जब आगे बढ़ी तो उसकी नींद खुली। उसने राजेश को तलाश किया, तो साथ बैठे यात्रियों ने बताया कि राजेश सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गया है। फिर वह नहीं चढ़ा। उसने लौटकर उसके परिजनों को सूचना दी। फोन पर भी संपर्क करने का प्रयास कि लेकिन उसका फोन बंद मिला। सूचना मिलते ही उसके परिजन उसे नैना देवी एवं अन्य रेलवे स्टेशनों पर तलाश करते हुए सहारनपुर पहुंचे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस मामले में राजेश के भाई दिनेश कुमार ने जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।