{"_id":"599f29584f1c1b783a8b4a4a","slug":"201503603032-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराया
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराया
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने रामगढ़ रोड पर अवैध रूप से निर्मित कराई जा रही कालोनी में जेसीबी की मदद से निर्माण कार्य धवस्त कराया। कालोनी में सड़क बनाने के लिए मिटटी भराई का कार्य चल रहा था।
प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि अबू बकर शिबली और फैजान के द्वारा रामगढ रोड पर विकास प्राधिकरण से स्वीकृति लिए बिना करीब सात बीघा जमीन पर कालोनी के वास्ते सड़क बनाने के लिए मिट्टी भराव का काम कराया जा रहा है। लेकिन इसके लिए प्राधिकरण से कोई स्वीकृति नहीं ली गई है। इस पर प्राधिकरण ने 28 मार्च को स्वयं अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर सूचित करने के निर्देश दिए थे। ऐसा नहीं होने पर प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण कर उस पर होने वाला खर्च भू राजस्व के रूप में वसूलने की चेतावनी भी दी गई थी।
उन्होंने बताया कि निर्माणकर्ताओं द्वारा ऐसा नहीं करने पर बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को हटवाया। इस दौरान सहायक अभियंता अनिल कुमार माथुर, अवर अभियंता सुधीर गुप्ता और रोहित पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।