फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसएसपी से शिकायत की तो थानेदार ने दी जेल भेजने की धमकी

एसएसपी से शिकायत की तो थानेदार ने दी जेल भेजने की धमकी

Fri, 11 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी से शिकायत की तो थानेदार ने दी जेल भेजने की धमकी
सहारनपुर। रामपुर मनिहारन के ग्राम जगरौली निवासी किशनदई ने कच्ची शराब की शिकायत करने पर पुलिस पर उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने, उसके बेटे को थाने में दो दिन से बैठाए रखने तथा एसएसपी से शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किशनदई का आरोप है कि उसने घर के सामने बनाई जा रही और बेची जा रही कच्ची शराब की शिकायत 100 नंबर पर फोन करके दी। उसका आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध एवं कच्ची शराब की वहां काफी थैलियां भी मिलीं, लेकिन पुलिस ने शराब पकड़ने की बजाय उनके घर आकर उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी। उसे धमकी दी कि अब कच्ची शराब की शिकायत 100 नंबर पर की या फिर एसएसपी को की तो उसके पति को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज देंगे। उसने एसएसपी से शिकायत की तो पुलिस ने 5 अगस्त की विपक्षियों से मारपीट की झूठी घटना दिखाकर डाक्टरी करा दी और उसके बेटे को पकड़कर थाने में बैठा लिया। दो दिन से उसका बेटा थाने में बैठा है और उसका पति पुलिस के डर से घर नहीं आ पा रहा है। उसका पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। इस मामले में किशनदई ने एसएसपी को ज्ञापन देकर दोषी पुलिस कर्मियों एवं कच्ची तथा अवैध शराब बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गोकशी का झूठा आरोप लगाया
सहारनपुर। ग्राम खिड़का भटकव्वा निवासी हलाकू खान ने पुलिस पर उसके भाई पर गौकशी का झूठा आरोप लगाते हुए उसके भाई तबरेज और उसके नौकर अनुज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। जबकि गाय उसके भाई के यहां पालतू है। उसका नौकर अनुज उसे अपने आम के बाग में रखता है। पुलिस ने गाय को हड़पने के लिए पकड़ लिया है। गांव के सभी लोग उसके बारे में जानते हैं। उसने जिस व्यक्ति से गाय खरीदी है उसकी रसीद भी है और शपथ पत्र भी है। हलाकू ने एसएसपी को ज्ञापन देकर अपने भाई के खिलाफ दर्ज मामले को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed