{"_id":"598cacc74f1c1bbf398b45d7","slug":"201502391495-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अवैध निर्माण सील, एक पर की धवस्तीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अवैध निर्माण सील, एक पर की धवस्तीकरण की कार्रवाई
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अवैध निर्माण सील, एक पर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण और अवैध कालोनी के खिलाफ बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। उन्होंने दो अवैध निर्माणों को सील किया, जबकि 15 बीघा जमीन पर दो सड़कों पर मिट्टी डालने एवं पत्थर डाले जाने पर जेसीबी से ध्वस्त किया गया।
विकास प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि टीम ने जोन-6 के मोहल्ला पूजा एंक्लेव से आगे रजवाहा रोड पर 250 वर्ग गज में बन रहे आवासीय निर्माण को सील कर दिया गया। यह निर्माण महबूब नामक किसी व्यक्ति का बताया गया है। इसके बाद जोन-6 में ही सर्किट हाउस रोड के श्याम नगर में बनाई जा रही एक दुकान को भी सील किया गया। इसका मानचित्र भी पास नहीं कराया गया था। वित्त अधिकारी ने बताया कि अंबाला रोड स्थित ग्राम पिलखनी जोन -7 में लगभग 15 बीघा जमीन पर दो सड़क बना दी गई थी। इसको जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। ये सड़कें रविन्द्र धीमान, कंवलजीत, प्रवीन और मनोज द्वारा बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ विकास प्राधिकरण की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी सूरत में अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता एके माथुर, अवर अभियंता सुधीर गुप्ता, अमरनाथ आदि रहे।
सिर्फ छोटे अवैध निर्माणों पर ही कार्रवाई
सहारनपुर। अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर विकास प्राधिकरण छोटे निर्माणों पर ही सख्ती दिखा रहा है। जबकि शहर में हो रहे बडे़ अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही हो रही है।
विज्ञापन
पुुराने शहर से लेकर नए शहर तक लगातार हो रहा अवैध निर्माण रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। रेलवे रोड, दिल्ली रोड, लिंक रोड, घंटाघर और पुराने शहर में कई स्थानों पर अवैध निर्माण की भरमार है। पुराने शहर में तो संकरी गलियों में ही कई मंजिल व्यवसायिक निर्माण तक हो चुके हैं।