{"_id":"59724ca04f1c1bbe618b471f","slug":"201500662944-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइनों में फाल्ट से दूर संचार केंद्र की मशीनें फुंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइनों में फाल्ट से दूर संचार केंद्र की मशीनें फुंकी
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली लाइनों में फाल्ट से दूर संचार केंद्र की मशीनें फुंकी
नानौता (सहारनपुर)। विद्युत निगम की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर बीएसएनएल एक्सचेंज को भुगतना पड़ा। हाई वोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आने से बीएसएनएल एक्सचेंज में लगी आग से लाखों रुपये मूल्य की मशीनें जलकर खराब हो गई। इतना ही नही एचटी लाइन में फाल्ट होने से वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
गंगोह-देवबंद मार्ग पर घनी आबादी के बीच से सड़क किनारे 33 हजार वोल्ट क्षमता की डबल लाइन खींच दी गई थी। इसके चलते शुक्रवार को इस लाइन में हुए फाल्ट से संजय चौक स्थित बीएसएनएल के पिलर में आग लग गई। जिसके चलते नगर के टेलीफोन एक्सचेंज में लगी मशीनों में भी आग लग गई। बीएसएनएल आपरेटर ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि जमीन के अंदर से गुजर रही लाइन में हुए फाल्ट के चलते दो किमी लंबा केबिल फुंकने से एक्सचेंज की लाखों की मशीनें फुंक गई। इसका असर बीएसएनएल ब्रांडबैंड की सेवाओं पर पड़ा है।
ज्ञात रहे कि बीते अप्रैल व मई माह भी उक्त हाई वोल्टेज बिजली लाइन में फाल्ट होने के चलते बीएसएनएल एक्सचेंज की लाखों रुपये की मशीनें फुंक गई थी।