फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   20 lakh robbery at stone crusher owner's house

स्टोन क्रशर मालिक के घर 20 लाख की डकैती

Sun, 20 Jun 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
20 lakh robbery at stone crusher owner's house
बेहट। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के जाटोवाला गांव में हथियारबंद बदमाश शनिवार आधी रात स्टोन क्रशर मालिक व उसके किरायेदार के घर में घुस गए। वे परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर सवा सात लाख रुपये एवं जेवरात समेत करीब बीस लाख का माल ले गए। हालांकि जाग होने पर ग्रामीणों द्वारा पत्थर फेंकने से हड़बड़ाए बदमाश साढ़े छह लाख रुपये से भरा थैला छोड़ भागे।
विज्ञापन

गांव जाटोवाला निवासी मास्टर रामकुमार गुप्ता के घर बदमाश आधी रात में दीवार फांदकर घुसे। यहां उनके किरायेदार दिलदार मिर्जा और उनकी एएनएम पत्नी अनु बेग को जगाया। उन्हें गन प्वांइट पर लेकर सोने की चेन, अंगूठी व लॉकेट लूट लिया। अनु बेग ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके तीन वर्षीय बेटे को गन प्वांइट पर लेकर चुप करा दिया। इसी दौरान रामकुमार गुप्ता की नींद खुल गई। वे कमरे से बाहर आए तो बदमाश उन्हें भी आतंकित कर अंदर ले गए। वहां उनकी पत्नी प्रेमवती, पौत्र आयुष, पौत्री आयुषी व नंदनी को भी गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने साढ़े छह लाख रुपये से भरा थैला, करीब 25 तोले सोना और रामकुमार गुप्ता की जेब से 75 हजार रुपये लूट लिये।
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोस में जाग हो गई तो बदमाश फरार होने लगे। ग्रामीणों ने बदमाशों की तरफ पत्थर फेंके। इस पर बदमाशों से हड़बड़ाहट में साढे़ छह लाख रुपये से भरा थैला छूट गया। मिर्जापुर पुलिस जानकारी पाकर पहुंची तो नकदी से भरा थैला मिल गया। उसमें नकदी के साथ पिस्टल के 12 कारतूस, प्लास, पेंचकस आदि थे। इसके बाद पुलिस ने कांबिंग की परंतु बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों ने 12 से 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित क्रशर मालिक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि बदमाश करीब 2 बजकर 24 मिनट पर घर में घुसे और 2 बजकर 38 मिनट पर निकल गए। उनकी संख्या 10-12 के करीब थी।
परिचितों की तरह किया व्यवहार
रामकुमार गुप्ता के बेहट के धोलाकुआं और हरिद्वार में स्टोन क्रशर हैं। बदमाश उन्हें मास्टर जी कहकर बुलाते रहे। उनके साथ कोई अभद्रता नहीं की। सभी बदमाश करीब 25 वर्ष की उम्र के रहे होंगे। उनकी भाषा भी स्थानीय थी।

चार बदमाशों द्वारा गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।-रामकरण सिंह, सीओ बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed