फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   20% discount will be given on fare if you travel by the same train

Saharanpur News: एक ही ट्रेन से आने-जाने पर किराए में मिलेगी 20 फीसदी छूट

Mon, 25 Aug 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
20% discount will be given on fare if you travel by the same train
सहारनपुर। त्योहारों पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने किराए में 20 फीसदी रियायत दी है। यह छूट उन यात्रियों को मिलेगी, जो एक ही ट्रेन से आएंगे और जाएंगे। यह योजना 13 अक्तूबर से एक दिसंबर के बीच लागू रहेगी। इससे जिले के यात्रियों को राहत मिलेगी, लेकिन टिकट रद्द हुआ तो रिफंड वापस नहीं होगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से 153 ट्रेनों का अप-डाउन में आवागमन होता है। इनमें करीब 40 हजार यात्री सफर करते हैं। इस बार अक्तूबर में दीपावली पर्व और छठ महापर्व है। इन त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों ने अभी से टिकट कंफर्म करा ली है। लंबी दूरी की ट्रेनों में हर दिन वेटिंग बढ़ रही है। रेलवे ने 13 अक्तूबर से 26 अक्तूबर जाने और 17 नवंबर से एक दिसंबर आने वाले यात्रियों के लिए योजना लागू की है।
विज्ञापन

योजना के तहत यदि यात्री एक ही समय में आने-जाने का टिकट बुक करते हैं तो उन्हें सामान्य किराए में निर्धारित 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में योजना का लाभ मिलेगा। इस अवधि में टिकट रद्द हुआ तो उसका रिफंड वापस नहीं होगा। टिकट की तारीख बदलने पर भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिले से काफी संख्या में लोग अंबाला, दिल्ली, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ आने-जाने के लिए एक ही ट्रेन में सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed