फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2.82 lakhs returned, away from thugs

दो सप्ताह में सात लोगों को बनाया ठगी का शिकार

Wed, 01 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
2.82 lakhs returned, away from thugs
2.82 लाख कराए वापस, ठग गिरफ्त से दूर
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में साइबर ठगों का नेटवर्क फैला है। बीते दो सप्ताह में जनपद में सात लोगों को निशाना बनाया जा चुका है। हालांकि, पुलिस ने पीड़ितों के 2.82 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई है, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके हैं।
किसी को लक्की ड्रा निकलने तो किसी से बैंक अधिकारी बताकर कॉल कर ठगी की गई। शिकायतें मिलने पर एसएसपी ने पुलिस टीमों को लगाया। पुलिस ने बैंकों से संपर्क कर पीड़ितों के 2.82 लाख रुपये वापस कराए हैं, लेकिन एक भी मामले में कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इनसे हुई थी ठगी, पैसे कराए वापिस
-- खलासी लाइन निवासी सुबोध कुमार से 99 हजार
-- देवबंद निवासी मोहम्मद इनाम से 60 हजार
-- बादशाही बाग निवासी विवेक शर्मा से 48 हजार
-- गांव झाड़वन थाना नकुड़ निवासी मुजम्मिल से 23 हजार
-- कमलजीत निवासी टैगोर गार्डन से 23 हजार
-- शिवेंद्र विहार निवासी प्रिंस वर्मा से 19 हजार
-- आवास-विकास कालोनी निवासी राजीव कुमार से 10 हजार
वर्जन
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 2.82 लाख रुपये खातों में वापस कराए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। - डाक्टर एस. चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed