{"_id":"5ca258e3bdec2214074c02c7","slug":"191554143459-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने किया सामूहिक बही खाता पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने किया सामूहिक बही खाता पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने किया सामूहिक बही खाता पूजन
सहारनपुर। व्यापारिक वित्तीय वर्ष के शुभारंभ पर व्यापारियों ने सामूहिक रूप से बहीखाता पूजन किया। सबके लिए सुख समृद्धि की कामना के साथ प्रसाद का वितरण भी किया। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई और सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल की महानगर इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवे रोड पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन एवं जिला महामंत्री संजय भसीन ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा और समग्र विकास के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना होगा। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से बहीखाता का पूजन किया गया। इस दौरान अनिल गर्ग, रमेश अरोड़ा, मेजर एसके सूरी, राजीव अग्रवाल, संजीव सचदेवा, कपिल भाटिया, गणेशी लाल, रवि टंडन, तनिष्क सचदेवा, रोहित सचदेवा, जमशेद आदि मौजूद रहे।
उधर, रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन सभागार में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट की महानगर इकाई द्वारा सामूहिक बहीखाता पूजन व हवन का आयोजन किया गया। पंडित गुलशन पाराशर आदि ने सामूहिक बहीखाता पूजन व हवन कराया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि आज से शुरू होने वाला व्यापारिक वित्तीय वर्ष व्यापारियों के साथ ही देश के लिए भी मंगलमय साबित होगा। आरके मल्होत्रा, एसके दुआ, राजकुमार विज, नीरज जैन, राजीव मदान, दीपक खेड़ा, राजकुमार नरूला, मुरली खन्ना, गुलशन अनेजा, डीके गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान पंडित मनीष पाराशर, मोहित पाराशर, मुकेश दत्ता, हरीश खनेजा, सुरेंद्र पुंडीर, सुभाष चंद, अशोक नारंग, मुकेश अग्रवाल, लविश पुरी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।