फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वोट डालने को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा न करें किसान: अजय

वोट डालने को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा न करें किसान: अजय

Mon, 01 Apr 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
वोट डालने को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा न करें किसान: अजय
वोट डालने को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा न करें किसान: अजय
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू राष्ट्रवादी की बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों से आह्वान किया गया कि वे वोट डालने को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा कतई न करें। किसान अपने विवेक से किसानों के हित के लिए काम करने वाले प्रत्याशी या दल को वोट करें, लेकिन चुनाव को लेकर आपस में रंजिश पैदा न करें।
छुटमलपुर में यूनियन कार्यालय पर आहूत बैठक में जिला प्रभारी अजय पुंडीर ने कहा किसानों को लेकर कोई भी दल या सरकार कभी गंभीर नहीं रही है। इसी कारण किसानों का जीवन स्तर लगातार नीचे गिर रहा है। पिछले 20 सालों में आधे से ज्यादा किसान सरकारों की गलत नीतियों के चलते मजदूर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों द्वारा पैदा किए जा रहे सभी उत्पादों का न्यूनतम मूल्य तय करे, साथ ही इसकी खरीद की व्यवस्था भी पुख्ता हो। ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद अवधेश कांबोज ने कहा कि गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। इसके साथ ही बिजली बिलों की त्रुटियों को ठीक कराया जाए। उन्होंने नए शैक्षिक सत्र के दौरान बुक सेलरों द्वारा मनमाने दामों पर कापियां बेचे जाने पर रोष जताया। मांग की कि सरकार एनसीआरईटी की किताबों की तरह कापियां भी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करे।
विज्ञापन

नागल ब्लाक अध्यक्ष शुभम त्यागी ने कहा कि सरकार क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरों को कम करे। बैठक में तहसील अध्यक्ष मो. शाहिद, रामपाल सिंह पुंडीर, रिषीपाल सिंह, सुबोध राणा, जितेंद्र त्यागी, मो. दानिश, बिजेंद्र सैनी, धीरज कांबोज, धर्मपाल चौहान, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र राणा, अमी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed