{"_id":"5c991b2dbdec22143d397475","slug":"191553537837-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पहल की गई है। विभागों के साथ ही शिक्षण - सामाजिक संस्था, व्यापारी-उद्यमी संगठन और अन्य संस्थाओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने तथा मतदान दिवस का प्रचार करने के लिए कहा है।
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा. और निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों से जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक करने में सक्रियता बढाएं। ताकि जनपद में अधिक से अधिक मतदान कराकर प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
उन्होंने प्रत्येक ग्रामसभा में मतदाता जागरूकता का बैनर लगवाने, पेट्रोल पम्पों पर मतदाता जागरूकता हेतु 11 अप्रैल को मतदान दिवस वाला स्टीकर चिपकाने, प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की पर्ची पर मतदान की तिथि की मुहर लगवाने, स्कूलों में संकल्प पत्र भरवाने, स्काउट गाइड, एनएसएस, एनसीसी के प्रभारी को छात्रों के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताआें को जागरूक करने तथा रैली निकालने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा कंपनी बाग में घूमने आने वाले लोगों को मतदान किए जाने हेतु पैंफलेट बंटवाने तथा होर्डिंग्स लगाने, नर्सरी में मतदाता जागरूकता से संबंधित होर्डिंग्स लगवाने, स्टेडियम में आने वाले लोगों को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने, बैंक प्रबंधकों को चौराहों पर मतदाता जागरूकता के बैनर लगवाने तथा सभी एटीएम पर मतदाता जागरूकता एवं मतदान तिथि से संबंधित स्टीकर लगवाने का निर्देश दिया। इनके अलावा उद्योग व्यापार मंडल को प्रभु जी की रसोई में आने वाले लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने और मतदान की शपथ दिलवाने, पार्श्वनाथ प्लाजा में सामूहिक मतदान की शपथ दिलवाने और उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले बैग पर मतदान की तिथि अंकित कराने की अपील की। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन को गोष्ठी के माध्यम से जागरूकता फैलाने तथा जिन बूथों पर पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां पर विभिन्न संगठनों की बैठक कराकर उनके माध्यम से मतदान प्रतिशत में वृद्धि करवाने का निर्देश दिया। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को जनपद के मुख्य बडे़ चौराहों पर मतदाता जागरूकता एवं मतदान की तिथि अंकित किए हुए बैनर लगवाने के निर्देश दिए है।
इन नारों का करें प्रयोग
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न नारों के माध्यम से जागरूक करने की अपील की गई है। जिसमें बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता। लोकशाही हम से, वोट करो गर्व से। आपका मतदान, लोकतंत्र की जान। घर-घर अलख जगाना है, मतदान के लिए जाना है। आजादी का करें सम्मान, शत-प्रतिशत करें मतदान। करे राष्ट्र का जो उत्थान, करे उसी को हम मतदान। वोट करें वफादारी से, चयन करें समझदारी से। जन-जन की पुकार है, वोट देना हमारा अधिकार है। मेरा वोट मेरा अधिकार, न जाए बेकार।