फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एकजुट होकर कार्य करने से होगा समाज का भला - बबरीक

एकजुट होकर कार्य करने से होगा समाज का भला - बबरीक

Sun, 03 Mar 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
एकजुट होकर कार्य करने से होगा समाज का भला -  बबरीक
सहारनपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीर श्रेष्ठ चरण सिंह बबरीक ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षा और बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर ही समाज का भला हो सकता है। समाज को एकजुट होकर इस पर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

रविवार को जनमंच के पास रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में भावाधस कार्यकर्ताओं की तरफ से राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीर श्रेष्ठ चरण सिंह बबरीक, राष्ट्रीय महामंत्री वीर ओपी कल्याण का केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीर विनोद वैध और चौधरी तिलकराज के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीर श्रेष्ठ चरण सिंह बबरीक ने कहा कि भावाधस के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करना होगा, तभी विश्व में भावाधस का परचम लहराएगा।
विज्ञापन

इस दौरान वीर सोनू बिरला को संगठन में मंडल अध्यक्ष, राजकुमार बिरला को जिलाध्यक्ष और वीर बलबीर कांगड़ा को नर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके अलावा वीर सन्नी सिलेलान को प्रांतीय प्रभारी, वीर कपिल को मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष तथा वीर अर्जुन सील को मुजफ्फरनगर नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर सन्नी सिलेलान ने और संचालन वीर सोनू बिरला ने किया। कार्यक्रम में हुकुम चंद राज, पारस, सुनेश समर्पित, हरीश बोहत, सावन बोहत, मुकेश बिरला, रमेश बिरला, सुनील भम्बक, निवेंद्र, सतीश प्रधान, अमर शंभुक, सोनू राजोरिया, दीपक बिरला, संदीप, अमन पुहाल, मनुज गांगुली, राखी कांगडा, रीटा कांगडा, ममतेश, राजेंद्र मचल, भंवर सिंह, छोटे लाल, विक्की चुनयाणे, चुन्नी लाल, जगजीत, धर्मेंद्र प्रधान और दिनेश सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed