{"_id":"5c743901bdec22297827bc6a","slug":"191551120641-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद को मृत दर्शाकर वोटर लिस्ट से नाम काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद को मृत दर्शाकर वोटर लिस्ट से नाम काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जीवित लोगों को मृत दर्शाकर वोटर लिस्ट से नाम हटाने का मामला सामने आया है, जिसमें नगर निगम के एक पार्षद को मृत दर्शाकर वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया गया। नाराज पार्षद अपने समर्थकों के साथ शिकायत लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नाम हटाए जाने के पीछे साजिश होने की आशंका जताई। मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग डीएम से की।
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे वार्ड संख्या 51 के पार्षद चौधरी शहजाद ने बताया कि वोटर लिस्ट में उनको मृत दर्शाकर वोट काटा गया है। इसी प्रकार रूबी गालिब को भी मृत दर्शाकर वोट काटा गया है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में करीब 15 हजार मतदाता हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में जीवित लोगों को मृत दर्शाकर इसी तरह वोट काटे गए हैं। गुलनाज पत्नी नदीम का वोट भी इसी तरह से काटा गया है। जिन लोगों के वोट काटे गए हैं, उनमें ज्यादातर मुस्लिम और अनुसूचित जाति से हैं। आशंका जताई कि नाम काटे जाने के पीछे साजिश हो सकती है। यदि बीएलओ घर-घर जाकर पूछताछ करते तो ऐसी गड़बड़ी नहीं होती। उन्होंने मामले की जांच कराकर साजिश के लिए जिम्मेदार लोगों और बीएलओ के विरुद्घ कार्रवाई कराने की मांग की। साथ ही लिस्ट से हटाए गए लोगों के नाम भी पुन: लिस्ट में जुड़वाने की मांग की है।