फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रविदास जयंती पर डायवर्ट रहेगा रूट

रविदास जयंती पर डायवर्ट रहेगा रूट

Sun, 17 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
रविदास जयंती पर डायवर्ट रहेगा रूट
रविदास जयंती पर डायवर्ट रहेगा रूट
विज्ञापन

सहारनपुर। रविदास जयंती पर 19 फरवरी को रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस चौकियों पर बेरीकेडिंग लगाकर नाकाबंदी की जाएगी और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सुबह दस बजे से रूट डायवर्ट हो जाएगा। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि रविदास जयंती पर रूट डायवर्ट करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। शहर में प्रवेश के लिए भारी वाहनों पर पूर्ण रूप प्रतिबंध रहेगा। पुलिस चौकी राकेश कैमिकल, नकुड़ तिराहा, चुनहैटी, आवास विकास, रामनगर, फंदपुरी, मंडी समिति, हसनपुर, मानकमऊ, कोतवाली देहात पर बेरीकेडिंग लगाकर चेकिंग की जाएगी।
---------------------------
यह रहेगी यातायात व्यवस्था
-- दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएगे।
विज्ञापन

-- दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, जिन्हें मुजफ्फरनगर या देहरादून की जाना है, वह नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद हेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राल, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वह शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानोता मे संजय चौक से होकर जाएंगे।
-- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, जिन्हें देहरादून या मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, वह शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
-- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, जिन्हें देहरादून की ओर जाना है, वह देवबंद, नागल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
-- विकासनगर, बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।

-- देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है, वह छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़ से शाहजहांपुर चौकी होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed