{"_id":"5c2bb556bdec225712492b75","slug":"191546368342-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय स्कीम में पंजीयन शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय स्कीम में पंजीयन शिविर लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवासीय स्कीम में पंजीयन शिविर लगाया
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने नववर्ष के अवसर पर टीपी नगर योजना के तहत अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम शुरू की है। इसके तहत टीपी नगर क्षेत्र में बहुमंजिला आवासीय भवन बनाया जाएगा। पंजीकरण और आवंटन के लिए मंगलवार को टीपी नगर क्षेत्र में शिविर लगाया गया। इसी दौरान योजना का उद्घाटन किया गया।
कार्यवाहक सचिव तथा वित्त एवं लेखाधिकारी विजय शुक्ला ने बताया कि अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत 48 आवास बनाए जाने हैं। इनके आवंटन के लिए शिविर लगाया गया। पहले दिन अनेक लोगों ने पहुंचकर पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि यह प्राधिकरण की पहली आवासीय योजना है। स्कीम के तहत भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल, तृतीय तल पर 27 वर्ग मीटर और 39.02 वर्ग मीटर क्षेत्रफल आवासीय भवन विक्रय के लिए बनाए जाने हैं। विवरण पुस्तिका पांच सौ रुपये का भुगतान कर कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है। इसमें योजना की समस्त जानकारी दी गई है।