{"_id":"5bfaefc9bdec22417d62929f","slug":"191543172041-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 11 लाख बच्चों को लगेगा मीजल्स रुबेला का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 11 लाख बच्चों को लगेगा मीजल्स रुबेला का टीका
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 11 लाख बच्चों को लगेगा मिजील्स रुबेला का टीका
सहारनपुर। मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो रहा है। जनपद में 11 लाख बच्चों को यह टीका लगाया जाना है। विभागीय स्तर पर अभियान की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण करने वाली टीमों को शत प्रतिशत बच्चों को टीका लगाने के निर्देश दिए हैं, जिससे की बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि सहारनपुर में नौ माह से 15 वर्ष तक के बालक और बालिकाओं की संख्या 11 लाख से अधिक है। टीकाकरण अभियान सोमवार (26 नवंबर) से शुरू होकर नियमित टीकाकरण के दिवसों (बुधवार और शनिवार) एवं राजकीय अवकाशों को छोड़कर समाप्ति तक लगातार चलाया जाएगा। अभियान पांच सप्ताह चलाया जाएगा। पहले दो सप्ताह टीमें सरकारी, प्राइवेट और मिशनरी के स्कूलों तथा मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मांटेसरी में टीकाकरण करेंगी। इससे आगे के दो सप्ताह समुदाय आधारित क्षेत्रों और अंतिम सप्ताह छूटे हुए क्षेत्रों के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। अभियान की सफलता को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान एक वृहद अभियान है। जिन बच्चों को यह टीका नियमित टीकाकरण के दौरान लग चुका है उनके लिए यह अतिरिक्त खुराक होगी। उन्होंने इस टीके को अनिवार्य बताया।