{"_id":"5bb11e11867a554f1a4b26cf","slug":"191538334225-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण का कार्य रुकवाए जाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण का कार्य रुकवाए जाने के विरोध में प्रदर्शन
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण का कार्य रुकवाए जाने के विरोध में प्रदर्शन
रामपुर मनिहारान। पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत मोहल्ला पीरबनी में नौ लाख रुपये की लागत से चल रहे सड़क निर्माण के कार्य को कुछ लोगों द्वारा रुकवाए जाने से गुस्साएं मोहल्लेवासियों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें, कि मोहल्ला पीरनबी में वर्ष 1999 में तत्कालीन विधायक इलम सिंह ने खंड़जा लगवाया था। पिछले काफी समय से खस्ताहाल इस मार्ग पर अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत नौ लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस निर्माण कार्य को कुछ लोगों द्वारा कोर्ट से यथा स्थिति के आदेश लाकर रुकवा दिया। इससे मोहल्लेवासियों में रोष फैल गया और उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कार्य न्यायालय में गलत तथ्य पेश कर रुकवाया गया है। उक्त लोग षड़यंत्र के तहत सड़क मार्ग पर कब्जा करना चाहते हैं। जसबीर सिंह, हाजी इमरान, कामिल ठेकेदार, अनवर, सरवर, अनीस, रिजवान, मतलूब, नौशाद, शमशाद, इस्लाम आदि ने कहा कि जिस भूमि से यह रास्ता गुजर रहा है, यहां एक मदरसा भी है और पास में कब्रिस्तान है, जिसका रकबा 43 बीघा है। कुछ लोग इस कब्रिस्तान की भूमि पर अपना कब्जा करने का भी षडयंत्र रच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।