{"_id":"5ba693ca867a557f66620106","slug":"191537643466-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर चलेगा विशेष अभियान
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मतदान केंद्रों पर चलेगा विशेष अभियान
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसके दूबे ने बताया कि एक सितम्बर से 31 अक्टूबर तक फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन संबंधित मतदान केन्द्रों पर कराया जा रहा है। इसमें 23 सितम्बर, सात, 14 एवं 28 अक्टूबर को समस्त मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो नागरिक एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हों या हो जायेेंगे और उनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वह अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। समस्त बीएलओ एवं पदाभिहित अधिकारी विशेष अभियान के तहत 23 सितंबर को अपने से संबंधित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्ति प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।