{"_id":"5b9d5664867a557f23345f94","slug":"191537037924-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह से लेकर 16 अक्तूबर के बीच होगी सेना की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह से लेकर 16 अक्तूबर के बीच होगी सेना की भर्ती
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अधिकारियों को छह से 16 अक्टूबर तक होने वाली सैनिक भर्ती के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिक भर्ती रैली में सात जनपदों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। भर्ती रैली से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो जानी चाहिए। यह भर्ती रैली माहीपुरा स्थित माहीपुरा कैंपिंग ग्राउंड/रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल एंड डिपो पर होगी।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सैनिक भर्ती रैली की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसमें सात जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनमें अमरोहा, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, बिजनौर एवं सहारनपुर शामिल हैं।
उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों को भर्ती स्थल पर मजबूत बेरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। विद्युत निगम के अधिकारियों को कहा कि वे रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से लेकर सेना के मैदान तक लाइट की पर्याप्त व्यवस्था कराएं। स्ट्रीट लाइट पूरी रात रहनी चाहिए। डीएम ने रोडवेज के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध रहे, जिससे अभ्यर्थियों को आने-जाने में असुविधा ना हो। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सैनिक भर्ती रैली को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग अस्थाई शौचालय बनवाएं। साथ ही अभ्यर्थियों के पीने के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। कम से कम सात-आठ पेयजल के टैंकर रैली स्थल पर रहने चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे एक फिजिशियन एवं डॉक्टर की ड्यूटी लगाये और प्राथमिक उपचार एवं एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराएं। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा कि रैली के दौरान अभ्यर्थियों के अंकपत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, कर्नल कुलदीप कुमार, अश्वनी कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ एलआईयू सुधीर तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।