{"_id":"5b9c04f4867a557f6d0af9e0","slug":"191536951540-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के बाद स्कूलों में भी पल रहा डेंगू का मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के बाद स्कूलों में भी पल रहा डेंगू का मच्छर
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में भी पल रहा डेंगू का मच्छर
देवबंद (सहारनपुर)। अस्पताल ही नहीं स्कूलों में भी डेंगू का मच्छर पल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के सर्वे अभियान में इसका खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य टीम ने स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर पानी से भरे टैंकों को तुरंत खाली करने का कहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर, रामकृष्ण इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन आवास शिव शिशु मंदिर, दूरभाष केंद्र और विद्युत निगम में डेंगू सर्वे अभियान चलाया। टीम को रामकृष्ण इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर और रेलवे स्टेशन आवास में पानी से भरे पड़े टैंकों में डेंगू का लार्वा पनपता पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। कहा गया कि जिन टैंकों व बर्तनों में डेंगू का लार्वा पनप रहा है, उन्हें तुरंत खाली कर दें जिससे लार्वा को खत्म किया जा सके। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चलाकर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी मुहैया करा रहे हैं। बावजूद इसके लोगों पर इसका असर पड़ता दिखाई नहीं पड़ रहा है। सर्वे अभियान टीम में ममता त्यागी, मधु रतूड़ी, भूप सिंह, अरुण, आनंद, नितिन शर्मा, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।