{"_id":"5b9c0499867a557eb715c353","slug":"191536951449-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दया शुगर मिल कर्मियों ने दी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दया शुगर मिल कर्मियों ने दी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दया शुगर मिल कर्मियों ने दी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। दया शुगर मिल कर्मचारियों ने तीन दिन में मांगें पूरी न होने पर मिल प्रबंधन को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने जिला अधिकारी से जल्द से जल्द मांगें पूरी कराने की मांग उठाई है।
यूनियन के अध्यक्ष संदीप यादव ने बताया की मिल प्रबंधन के साथ कर्मचारियों की वार्ता हुई थी। इसमें कर्मचारियों का बकाया भुगतान, हटाये गये कर्मचारियों की पुन: नियुक्ति, पीएफ को सही कराना, वेज बोर्ड के अनुसार वेतन आदि कई मांगें की गई थी। इनमें मिल प्रबंधन ने लिखित समझौता करते हुए कहा था की जल्द ही कर्मचारियों की समस्या का निदान किया जायेगा लेकिन अब तक भी मिल प्रबंधन ने किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया है। अब पुराने स्थायी कर्मचारियों को भी मिल गेट के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने जिला अधिकारी से मांग करते हुए कहा की कर्मचारियों की जल्द से जल्द मांगें पूरी की जाएं। उन्होंने कहा की यदि तीन दिन के अंदर कर्मचारियों की समस्या का निदान नहीं हुआ तो मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन की होंगी।