{"_id":"5b54d04d4f1c1bc6508b650e","slug":"191532285005-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम पाठशाला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम पाठशाला का शुभारंभ
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम पाठशाला का शुभारंभ
बेहट (सहारनपुर)। भीम आर्मी एकता मिशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मोहल्ला खालसा में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल के आवास पर संगठन का तीसरा स्थापना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भीम पाठशाला का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल एवं नगराध्यक्ष अजय नौटियाल ने संयुक्त रूप से पाठशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समाज को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। हम सभी को उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात कर आगे बढ़ना होगा, तभी हमारी आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक तरक्की संभव है। हम सभी संगठित होकर समाज को जागरूक करने का काम करें। उन्होंने बताया भीम आर्मी एकता मिशन पूरे देश में भीम पाठशाला खोलने जा रही है। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इसके बाद उनके द्वारा पाठशाला में उपस्थित बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रकाश नौटियाल, राजू, सोनू कुमार एडवोकेट, अनिल नौटियाल, अरुण एडवोकेट, विनोद गौतम, अंकुश, मोहित राज आदि की मौजूदगी रही।