{"_id":"5b33df944f1c1bc96b8b88c4","slug":"191530126228-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लक्सर-देहरादून रेल मार्ग सात घंटे बाधित रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लक्सर-देहरादून रेल मार्ग सात घंटे बाधित रहेगा
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को एक बार फिर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस बार लक्सर और देहरादून के बीच सात घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को देहरादून की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। नई दिल्ली से देहरादून को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर तक ही आएगी और यहीं से वापस हो जाएगी।
ब्लॉक से दो पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द रहेगी। अंबाला डिवीजन की सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि मुरादाबाद डिवीजन के लक्सर-देहरादून के बीच रेलवे ट्रैक पर काम होना है। इसके लिए 28 जून को 7 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक सुबह 8:50 से शुरू होगा और3:50 तक रहेगा। इस बीच देहरादून की ओर जाने वाली ट्रेन नहीं चलेगी। ब्लॉक से 54342देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर, 54341 सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर कैंसिल रहेगी। इनके अलावा ट्रेन संख्या 14712श्रीगंगानगर-हरिद्वार इंटर सिटी एक्सप्रेस अबाला कैंट तक आएगी, जबकि नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली 12017 शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर तक आएगी और यहीं से वापस होगी।
फायरिंग अभ्यास कल से
सहारनपुर। उप जिलाधिकारी बेहट वैभव शर्मा ने बताया कि रेंज कोठारी लाट, थाना बिहारीगढ़ स्थित फायरिंग रेंज में 29 जून से 30 जून 2018 तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने आम जनता का आह्वान किया है कि रेंज क्षेत्र में फायरिंग के समय स्वयं व अपने पशुओं को लेकर न जाए।