फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दून वैली और गुरु तेग बहादुर की टीमें फाइनल में पहुंची

दून वैली और गुरु तेग बहादुर की टीमें फाइनल में पहुंची

Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
दून वैली और गुरु तेग बहादुर की टीमें फाइनल में पहुंची
दून वैली और गुरु तेग बहादुर की टीमें फाइनल में पहुंची
विज्ञापन


सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित आठवीं अंतर विद्यालीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले कराए गए। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल और दून वैली स्कूल देवबंद की टीमों ने अपना-अपना मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला रविवार यानी आज खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला दून वैली स्कूल और रेनबो स्कूल के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेनबो की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और मात्र 15 ही ओवर में 103 रन पर सिमट गई। वरदान ने 23 और चेतन ने 21 रन का योगदान दिया। दून वैली स्कूल की ओर से विनायक वंश और कवियांश ने तीन-तीन विकेट लिए। 104 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी दून वैली स्कूल की टीम ने 16.5 ओवर में ही मैच जीत लिया। कवियांश ने 32 और फैसल ने 21 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच सेंट मैरी एकेडमी और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट मैरी एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गवाकर 123 रन बनाए। श्रेय ने 26 और समर्थ ने 25 रन का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने 16.2 ओवर में पांच विकेट शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैचों के अंपायर नदम अख्तर और वसी रहे, जबकि स्कोरिंग तनवीर अहमद ने की। इस मौके पर फुरकान कुरैशी, प्रवीन, भावना तोमर, अनुपम, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed