फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संकल्प दिवस के रूप में मनाया मजदूर दिवस

संकल्प दिवस के रूप में मनाया मजदूर दिवस

Wed, 02 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया मजदूर दिवस
सहारनपुर। महानगर में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रम दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी स्थित श्रम कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील सिंह ने श्रमिकों को उनके हितों और श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सहायक श्रमायुक्त बीएएम शर्मा, उप श्रमायुक्त मधुर सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा, एनके चौधरी, संतोष कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार द्विवेदी, पुनीता गौतम, तिलकराज भाटिया, जनेश्वर प्रसाद, अहबाब हसन, शीतल टंडन, अनु आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति द्वारा विकास भवन में श्रमिक दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल ना करके धोखा कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन किया जाएगा। दानिश सिद्दीकी ने कहा कि मजदूर दिवस के अवसर पर संविदा कर्मियों के मानदेय पर भी विचार किया जाना चाहिए। क्योंकि संविदा कर्मचारियों को सरकार नियमित नहीं कर रही है। मुकेश कुमार त्यागी, मनमोहन सिंह, राजकुमार, विनोद कुमार शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह, मनमोहन सिंह, चरण सिंह, जितेंद्र कुमार, सीमा तिवारी, शबाना, जगजीत सहगल, पूनम गुप्ता, घनश्याम सिंह राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मजदूरों के हित में बने कानूनों के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ईसीपी सिंह और उपाध्यक्ष सरदार सिंह ने कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में आंदोलन का आहृवान किया। जेपी चाहर, अशोक मलिक, नेत्रपाल सिंह, एसपी सिंह, शकील अहमद, विभव चौहान, बीपी रावत, राम किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार में हो रहा मजदूरों का शोषण: गर्ग
सहारनपुर। मजदूर दिवस पर मोहल्ला काहरान में सपा कार्यकर्ताओं और मजदूरों की बैठक का आयोजन किया। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में मजदूरों का शोषण हो रहा है। संविदा पर रखे कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, जो खोखला साबित हुआ। नगर अध्यक्ष मो. आजम ने अपने विचार रखे। फहाद सलीम, टिंकू अरोड़ा, अब्दुल गफ्फूर, मांगेराम कश्यप, मो. शावेज, आकाश पंवार, सोनू त्यागी, कलीम मलिक, नवनीत गोयल, बंटी अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

आंगनबाड़ियों ने सरकार को कोसा
सहारनपुर। मजदूर दिवस पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मांगे पूरी ना होने पर आंगनबाड़ियों ने सरकार को जमकर कोसा। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर और महिला विरोधी है। आंदोलन चलाए जाने के बावजूद हमारी मांगो पर ध्यान नही दिया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगे को पूरा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed