{"_id":"5aa572184f1c1b68248b4a18","slug":"191520792088-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई को सौंपी जा सकती है लूटी गई एके-47 प्रकरण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई को सौंपी जा सकती है लूटी गई एके-47 प्रकरण की जांच
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई को सौंपी जा सकती है लूटी गई एके-47 प्रकरण की जांच
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद बलवे के दौरान लूटी गई तत्कालीन एसपी (देहात) के गनर की एके-47 राइफल प्रकरण की जांच प्रदेश सरकार अब सीबीआई को सौंप सकती है।
मामले की प्रभावी पैरवी करने वाले बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकरण का निस्तारण किए जाने का उन्हें भरोसा दिलाया है। कहा कि आवश्यकता पड़ी तो प्रकरण की जांच सीबीआई से भी कराई जा सकती है। विकास त्यागी ने बताया कि मामले की प्रभावी पैरवी करने के कारण उन्हें धमकियां मिल रही हैं। लेकिन वह धमकियों से डरने वाले नहीं है। जब तक लूटी गई एके-47 राइफल बरामद नहीं हो जाती और दोषी पकड़े नहीं जाते तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। बता दें कि अप्रैल 2013 में फल विक्रेता अफजाल की हार्ट अटैक से मौत के बाद देवबंद में बलवा हो गया था। लोगों ने पुलिस पर अफजाल को डंडा मारने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। सरकारी और प्राइवेट वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी करने के साथ तत्कालीन एसपी (देहात) डा. अनिल मिश्रा के गनर संदीप राघव से एके-47 राइफल लूट ली थी। जिसका पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई है। अब पूरे प्रकरण की जांच एसटीएफ कर रही है।