{"_id":"5a905ef24f1c1b9b248b6b60","slug":"191519410930-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लोको रनिंग स्टाफ ने दी आंदोलन की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लोको रनिंग स्टाफ ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे के आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की जोनल वर्किंग कमेटी की बैठक में लोको कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा कर्मचारियों को दी जाने वाले जिम्मेदारियों पर विचार विमर्श किया गया।
सहारनपुर मुख्यालय पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आरएसी 1980 के नियमानुसार किलोमीटर भत्ता एलाउंस तत्काल दिया जाए, रनिंग स्टाफ को नियमानुसार रेस्ट तथा अवकाश प्रदान किया जाए, जिससे उनका मानसिक तनाव दूर हो सके। अवैध ब्रेक पावर सर्टिफिकेट एवं बिना गार्ड के असुरक्षित गाड़ी संचालन तत्काल बंद किया जाए। लोको रनिंग स्टाफ को समयोपरि भत्ता नियमानुसार प्रदान किया जाए।रनिंग रूम एवं वेटिंग रूम में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं प्रदान की जाएं तथा रनिंग स्टाफ से लगातार दो रात से अधिक कार्य न कराया जाए। एसोसिएशन ने इन समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में एसोसिएशन के केंद्रीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहन चंद पांडेय, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, परमजीत सिंह, पीसी झा, सुनील कुमार, अविनाश बिथ्रा, एसएस हांडा, पदम सिंह गंगवार, महेश कुमार, नवीन कुमार सैनी मौजूद रहे।