फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हजारों उलमा ने कुर्बानी देकर मुल्क को आजाद कराया: मोहतमिम

हजारों उलमा ने कुर्बानी देकर मुल्क को आजाद कराया: मोहतमिम

Sun, 28 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
हजारों उलमा ने कुर्बानी देकर मुल्क को आजाद कराया: मोहतमिम
देवबंद (सहारनपुर)। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि हजारों उलमा ने कुर्बानी दी तब जाकर देश को आजादी मिली। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे अपने अकाबिरों के नक्शे कदम पर चलकर उन जैसा बने।
विज्ञापन

26 जनवरी पर विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि छात्रों को हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारे बुजुर्गों ने इस देश को आजाद कराने के लिए कितनी कुर्बानियां दी। उन्होंने कहा कि आज भारतीय इतिहास का यादगार दिन है जिसे धूमधाम के साथ मनाना चाहिए, लेकिन अफसोस की बात है कि आज की युवा पीढ़ी देश के इतिहास को भुला चुकी है। दीनी तालीम के दूसरे सबसे बड़े इदारे में दारुल उलूम वक्फ में भी ध्वजारोहण किया गया। साथ ही छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। यहां संस्था के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने कहा कि देश को आजाद कराने में देवबंदी उलमा का बड़ा योगदान और कुर्बानियां रही हैं, जबकि हजारों मुसलमानों ने अपनी जान देकर मुल्क को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया। जिसके लिए हमें उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए। मौलाना सुफियान कासमी ने छात्रों से बुजुर्गों के नक्शे कदम पर चलकर उनकी तमाम शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस मौके पर मौलाना शकेब कासमी, मौलाना दिलशाद कासमी, मौलाना इस्लाम कासमी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, मौलाना सिकंदर, मौलवी बिलाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीनी इदारों में शान से फहराया गया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, इस दौरान विभिन्न मदरसों में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
मोहल्ला खानकाह स्थित मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली, गुज्जरवाड़ा के मदरसा जामिया तुल कुदसियात अल इस्लामिया में मोहतमिम कारी आमिर, कासिमपुरा मार्ग पर मदरसा जामिया कासमिया डीटीसी में मोहतमिम मौलाना इब्राहीम कासमी, मदरसा अरबिया मेराजुल उलूम में मोहतमिम मो. इब्राहीम, दारुल उलूम जकरिया में मोहतमिम मुफ्ती शरीफ खान, मर्कजुल मारिफ प्राइमरी स्कूल में खुर्शीदा खातून, स्ंिप्रग डेल पब्लिक स्कूल में उप प्रबंधक अहमद सिद्दीकी, गुलशन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मो. शमीम, ब्राह्मण भवन व सर्व जातीय एकता समिति कार्यालय पर जिला मंत्री संदीप शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस मौके पर कारी फुरकान, फहीम नदवी, सैय्यद मुनव्वर, डा. एसए अजीज, शगुफ्ता परवीन, नजम उस्मानी, सभासद परवेज चौधरी, डा. शमशाद, दानिश उस्मानी, समीर, नौशाद, वहाब, इफ्फत फातमा, निशात फातमा, आयशा, फरहीन, सलमा, कुलदीप शर्मा, योगेश शर्मा, साद सिद्दीकी, मौ. अतीक आदि मौजूद रहे। वहीं, संस्था हम सब एक हैं के सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में दूरसंचार सलाहकार समितिं के पूर्व सदस्य अमित तायल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सेठ कुलदीप कुमार, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed