{"_id":"5a09e9624f1c1b9e678bb581","slug":"191510599010-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ियों का धरना-प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ियों का धरना-प्रदर्शन जारी
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ियों का धरना-प्रदर्शन जारी
नानौता (सहारनपुर)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। इसमें आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने कहा कि उनकी मांगों के पूरी नहीं होने तक आंदोलन नहीं रुकेगा।
नगर के देवबंद रोड स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में पिछले छह दिन धरना चल रहा है। सोमवार को जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करती तब तक धरना-प्रदर्शन नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि इस कलमबंद हड़ताल में हमे एक जुटता दिखते हुए प्रदेश सरकार की कोई भी योजना सफल नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा देवी ने 18 नवंबर को जिलास्तर पर प्रदेश अध्यक्ष गिरिश कुमार पांडेय के नेतृत्व होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान समर जैहरा, रीना देवी, विदूषी, सरला शर्मा, राकेश शर्मा, कुसुम, रेणू देवी, गीता, अनीता, संगीता, पूजा, राजेश, सुमन, सुबलेश देवी, भावना, सुनीता, मीना, रेखा, नीलम, सुभद्रा, हवमलेश, बबीता, प्रमिला, संध्या शर्मा, प्रेम लता, दया, ममता, अमरेश पूजा, मीरा आदि उपस्थित रही।