फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पर प्रदर्शन

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पर प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2017 01:35 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पर प्रदर्शन
नकुड़ (सहारनपुर)। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को बंधक बनाकर मारपीट कर घायल करने के आरोपियों के खिलाफ एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव सिरसला खेड़ा अफगान निवासी सुरेश कुमार ने गत आठ अगस्त को अंबेहटा पुलिस चौकी में दी तहरीर में गांव के ही चार लोगों पर खेत से लौटते समय उसे करीब एक घंटे तक बंधक बनाने तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को पीड़ित सुरेश के साथ 50 से अधिक लोगों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अंबेहटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित सुरेश ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिसकी शिकायत उसने व अन्य गांव वालों ने उच्चाधिकारियों को कर रखी है। इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया। कोतवाल संजय वर्मा ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर शांत करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सुभाष चंद, महीपाल, सूरज, प्रीतम, गुरुदयाल, काला, सहीराम, प्रदीप, ताराचंद, अक्षय, साधूराम, सुलेखचंद, शीशपाल, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed