{"_id":"595be1774f1c1b3a518b45a9","slug":"191499193719-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक एवं पदाधिकारियों को चंदशेखर से मिलने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक एवं पदाधिकारियों को चंदशेखर से मिलने से रोका
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक को चंद्रशेखर से मिलने से रोका
सहारनपुर। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायकों एवं पूर्व विधायक को जेल प्रशासन ने मिलने से रोक दिया। हालांकि वे किसी अन्य बंदी से मिलकर लौटे।
मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी और मसूद अख्तर सहारनपुर में 9 मई को हुई हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने के लिए जेल पहुंचे। उन्होंने जेल प्रशासन से चंद्रशेखर से मिलने के लिए अर्जी दी। लेकिन जेल प्रशासन ने तीनों को जेल में बंद चंद्रशेखर से मिलने की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद तीनों कांग्रेस विधायकों एवं पूर्व विधायक किसी अन्य बंदी से मिलकर लौट गए। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से केवल खून के रिश्ते वालों से ही चंद्रशेखर की मुुलाकात कराई जा रही है।