फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में 5 ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित

देवबंद में 5 ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 21 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में 5 ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित
पांच ग्राम पंचायत सदस्य और एक बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद ब्लाक के क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर 30 जून को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को खंड विकास कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई।

चुनाव अधिकारी अनवार अहमद (आरओ) और सहायक चुनाव अधिकारी (एआरओ) अरविंद कुमार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 84 (गुनारसा) में लोकेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि, क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह के पैतृक गांव जडोदाजट के वार्ड संख्या 88 पर पिंकी पत्नी विजन सिंह (मिरगपुर) और हमीदा पत्नी शमशाद (जडोदाजट) ने नामांकन किया। इसी तरह ग्राम पंचायत डेहरा (वार्ड-6) में बाबू पुत्र नन्नू, नूरपुर (वार्ड-8) में गोविंद सिंह पुत्र मूरती सिंह, साखन खुर्द (वार्ड 10) में सुधीर पुत्र सियाराम, अमरपुर नैन (वार्ड 3) में वीरेंद्र पुत्र हरपाल और लखनौती के वार्ड संख्या 2 में मनीषा पुत्री सुरेंद्र कुमार को निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि देवबंद ब्लाक में बीडीसी के वार्ड संख्या 88 पर ही अब चुनाव 30 जून को होंगे। इसी कड़ी में 21 जून को नामांकन पत्रों की जांच तथा 24 जून को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। एडीओ पंचायत हरिहर प्रसाद शर्मा ने बताया कि मतदान की तैयारी आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed