{"_id":"614f67b38ebc3e0b35690e84","slug":"190-polling-places-increased-in-the-district-votes-will-be-cast-on-2950-saharanpur-news-mrt5578607106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में बढ़े 190 मतदेय स्थल, 2950 पर पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में बढ़े 190 मतदेय स्थल, 2950 पर पड़ेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। जनपद में मतदाताओं की संख्या बढ़ने के चलते इस बार 190 मतदेय स्थल बढ़ाए हैं। विगत चुनाव में जहां जिले की सातों विधानसभा सीटों में 2760 मतदेय स्थल थे, वहीं इस बार यह बढ़कर 2950 हो गए हैं।
विधानसभा चुनावों में इस बार 1200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल बनेगा। जबकि पहले 1500 मतदाताओं पर एक बूथ बनता था। निर्वाचन कार्यालय ने मतदान केंद्रों से लेकर मतदेय स्थलों का निर्धारण किया है। पहले जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में पहले 1283 मतदान केंद्र और 2760 मतदेय स्थल थे। जो इस बार बढ़कर 1383 मतदान केंद्र और 2960 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। जनपद में 190 मतदेय स्थल बढे़ हैं और 81 मतदेय स्थलों का भवन परिवर्तन हुआ है।
जनपद में 15 जनवरी 2021 तक 2515781 मतदाता हैं। इस बार 1200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल बनेगा। इसके चलते जिले में 190 मतदेय स्थल बढ़ गए हैं। साथ ही 25 मतदान केंद्र भी बढे़ हैं। - आलोक शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
जनपद में बढे़ मतदेय स्थल --
विधानसभा - पहले - अब
सहारनपुर नगर - 435 - 477
रामपुर मनिहारान - 346 - 364
बेहट - 407 - 439
नकुड - 396 - 421
देहात - 362 - 396
देवबंद - 388 - 400
गंगोह - 426 - 453
नोट: जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार।