फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चुनाव परिणाम के बाद बदल सकती है भाजपा की टीम

चुनाव परिणाम के बाद बदल सकती है भाजपा की टीम

Sun, 21 Apr 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
चुनाव परिणाम के बाद बदल सकती है भाजपा की टीम
चुनाव परिणाम के बाद बदल सकती है भाजपा की टीम
विज्ञापन

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा पदाधिकारियों की टीम में बदलाव होने वाला है। जिला और महानगर कार्यकारिणी फिर से गठित होगी। इसमें कुछ नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी हाईकमान से भी इसके संकेत मिल चुके हैं।
भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी का कार्यकाल नवंबर 2018 में पूरा हो गया था। दिसंबर माह में नई कार्यकारिणी का गठन होना था। लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी की अवधि बढ़ा दी गई थी। पार्टी सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आते ही नई कार्यकारिणी गठित होंगी। सहारनपुर की जिला और महानगर कार्यकारिणी में फेरबदल होगा। उन्हीं चेहरों को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी, जो लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य पर खरे उतरे हैं। इसके साथ ही वर्तमान जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के कार्यकाल का आंकलन भी होगा।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक इस बार पार्टी हाईकमान नए चेहरों को अहमियत देगी क्योंकि, पार्टी के सामने कई तरह के मामले सामने आ चुके हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की चुनावी रैलियों में कुछ पदाधिकारियों द्वारा अनियमितता बरतने के मामले भी प्रकाश में आए हैं, जो इन दिनों संगठन में चर्चा का विषय बने हैं। इसके साथ ही कुछ स्तर पर गुटबाजी भी देखने को मिली है। ऐसे में कई पदाधिकारियों को अपनी कुर्सी छीन जाने का डर सता रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का कहना है कि राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय और सभी जनपदों में जिला व महानगर कार्यकारिणी गठित होनी है। पार्टी के फैसले का स्वागत किया जाएगा। जून या जुलाई में कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed