{"_id":"5c76db92bdec224d04454ebe","slug":"181551293330-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी के आरोप में प्रधान अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी के आरोप में प्रधान अध्यापक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्राथमिक विद्यालय कमेला कॉलोनी के प्रधानाध्यापक रजा हसनैन जैदी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी को औचक निरीक्षण के दौरान खामियों मिलने पर की गई है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी नागल को सौंपी गई है। निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक को बीआरसी बेहट से संबद्ध किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कमेला कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया। प्रधान अध्यापक रजा हसनैन जैदी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर अनुपस्थित पाए गए। स्कूल में नामांकित 274 बच्चों के सापेक्ष 113 बच्चे उपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति पंजिका में 170 बच्चों को दर्शाया गया था। मिड-डे मील पंजिका में कोई भी प्रविष्टि अंकित नहीं मिली। इसके अलावा स्कूल में पंजीकृत 274 बच्चों के सापेक्ष मिड-डे मील पंजिका में 381 बच्चों का नामांकन पाया गया। नि:शुल्क स्वेटर वितरण पंजिका में भी 381 बच्चों का नामांकन पाया गया, जबकि उक्त पंजिका में 90 बच्चों के हस्ताक्षर मिले। सामान वितरण के अभिलेख भी अपूर्ण मिले। इसके अलावा कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से स्कूल में कोई कार्य नहीं कराना पाया गया। प्रधान अध्यापक के इन तमाम कार्यों को विभाग की आंखों में धूल झोंकने वाला मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सभी मामलों की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नागल प्रमोद कुमार शर्मा को जांच अधिकारी नामित किया गया है।