{"_id":"5c2bb55dbdec2257022f9976","slug":"181546368349-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को सहारनपुर से वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को सहारनपुर से वापस भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोहरे का असर ट्रेनों पर अब नजर आने लगा है। ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से पहुंच रहीं हैं। मंगलवार को देरी से पहुंची ट्रेन को सहारनपुर में ही रोक दिया गया और यहीं से वापस कर दिया गया।
कोहरा शुरू होने के बाद से सहारनपुर में अधिकांश ट्रेनों की समय सारिणी गड़बड़ा गई है। ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंच रहीं हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ट्रेन संख्या 14712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस कई घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची। जिस कारण इस ट्रेन को सहारनपुर में ही रोक दिया गया। यहां से ही वापस किया गया। जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलें हुईं। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 14712 श्री गंगानगर से चलकर हरिद्वार को जाती है। वह आज अपने निर्धारित समय से काफी लेट सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी, जबकि आगे मरम्मत का कार्य भी हो रहा है। ऐसे में ट्रेन और भी लेट हो जाती। जिससे दूसरे दिन संचालन प्रभावित हो जाता। रेलवे अधिकारियों ने इसी के चलते इसको सहारनपुर से ही वापस करने का निर्णय लिया है, जिससे दूसरे दिन ट्रेन समय से चल सके।