फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शायर नवाज देवबंदी सहित कई विभूतियां सम्मानित

शायर नवाज देवबंदी सहित कई विभूतियां सम्मानित

Mon, 26 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शायर नवाज देवबंदी सहित कई विभूतियां सम्मानित
शायर नवाज देवबंदी सहित कई विभूतियां सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट एजूकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस में शायर डॉ. नवाज देवबंदी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सेवा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही सहारनपुर माई सिटी, माई रिस्पांसबिलिटी सेमिनार में नगर के विकास में नागरिकों की जिम्मेदारी पर चर्चा हुई।
शनिवार रात स्थित आईपीटी सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ भारतीय नेत्रहीन विद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि फैशन डिजाइनर संजना जॉन ने कहा कि सहारनपुर काष्ठ कला के लिए दुनिया भर में मशहूर है, मगर यहां विकास भी होना जरूरी है। विशेष अतिथि रहे सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह अजमेर के सज्जादा नशीन हाजी सैय्यद सलमान चिश्ती ने कहा कि सहारनपुर अपने हुनर के लिए पहचान रखता है। साथ ही कौमी एकता के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने सहारनपुर के काष्ठ उद्योग से जुड़े लोगों को अजमेर के सूफी रंग महोत्सव में आने का न्यौता दिया। सलमान चिश्ती ने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण के लिए शांति और एकता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

मशहूर शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों का हौसला बढ़ता है। हौसला अफजाई करने से मनोबल बढ़ता है तथा कार्य में और निखार आता है। महापौर संजीव वालिया ने सहारनपुर के युवाओं द्वारा रोगजार के लिए बड़े शहरों का रुख करने पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में डॉ. नवाज देवबंदी के अलावा अन्य क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं देने वाले संजना जॉन, सैयद सलमान चिश्ती, ताहिर चौधरी, स्वाभिमान देश का संगठन के संस्थापक सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी, शिप्रा डावर, सैयद जफर रिजवी, महेंद्र तनेजा, एम रियाज हाशमी, वीरेंद्र आजम, विजेश जोशी, राजेश कुमार जैन, अश्रित सतीजा, नीना जैन, मोहम्मद आसिफ, मंसूर बदर, डॉ. संजीव मिगलानी, योगेश दहिया, सुधाकर अग्रवाल, कृष्ण राजीव सिंघल, पूनम बाली, शाही खतत, अब्दुल कयूम, आशीष उमराव, सीमा धीर, एकता मिड्ढा, रश्मि टेरेंस और गरिमा शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक नीना धींगड़ा और एम तनवीर रहे। संचालन हैदराबाद से आए विंग कमांडर रोमल ल्यूक और पवन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed