{"_id":"5bb11af6867a557f6d0b0825","slug":"181538333430-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओझिमा प्रशिक्षण के समापन पर दिए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओझिमा प्रशिक्षण के समापन पर दिए प्रमाणपत्र
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ओशो हेल्थ टैंपल में लगाए गए लेवल वन प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन किया गया। आठ दिवसीय इस शिविर में नगर से बाहर के लोगों को ओझिमा का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
दिल्ली रोड स्थित ओशो हेल्थ टैंपल में आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक उमेश रोहित ने कहा कि ओझिमा एक युद्ध शैली ही नहीं है बल्कि शरीर, मन और चेतना के स्तर पर एक जीवन शैली भी है। इसलिए अब बच्चों के साथ ही अभिभावक भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओशीझेन योगा मार्शल आर्ट ध्यान और योग पर आधारित है। जिसे संक्षिप्त में ओझिमा कहा जाता है। इसमें साधक को बेल्ट प्राप्त करने के लिए मार्शल आर्ट, जिम्नास्टिक, योगासन, प्राणायाम, मुद्रा विज्ञान, ध्यान, लाठी, आहार विज्ञान में पारंगत और स्वस्थ जीवन शैली का अनुसरण करना होता है। फुलतुसी गांगुली, गुरप्रीत कौर, डॉ. विवेक यादव, डॉ. पूनम सिंह, सुबुही अली ने ओझिमा का लेवल वन का प्रशिक्षण लिया। रघुवीर, आराध्या त्यागी, संचित, प्रणव, डोली मारवाह ने रेड बेल्ट की परीक्षा में भाग लिया। ज्यूरी में संजय आर्य, अंकित सांगवान, राम मारवाह, राहुल, सागर, सागर कुमार आदि रहे।